साय कैबिनेट की बैठक: सीएम करेंगे विभिन्न कार्यों की समीक्षा, कई अहम फैसलों को मिल सकती है मंजूरी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान कई अहम फैसलों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।
सीएम साय मंत्रिपरिषद समिति की बैठक लेंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए सीएम साय 11.30 बजे मंत्रिपरिषद समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही धर्मांतरण विधेयक बिल को मंजूरी मिल सकती है। वहीं खाद बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा की जा सकती है।
साय कैबिनेट की बैठक 12 से 3 बजे तक होगी। इस दौरान 4 बजे से उद्योग विभाग की बैठक होगी। बैठक में उद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा कई बड़े फैसले कैबिनेट ले सकती है। सीएम साय 5 बजे के बाद से अन्य कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त होंगे। सीएम साय मुख्यमंत्री 6.30 बजे निवास के लिए रवाना होंगे।