सीएम साय आज से विदेश प्रवास पर: दिल्ली से जपान दक्षिण कोरिया जाएंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा में सीएम साय जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-21 08:11:00 IST

सीएम साय आज से विदेश प्रवास पर 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज यानि 21 अगस्त को दिल्ली के दौरे पर रवाना होंगे। सीएम साय दिल्ली में BJP के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं से दिल्ली से विदेश दौरे के लिए रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 8:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनकी यह यात्रा 10 दिनों की होगी। बताया जा रहा है कि, यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। इस यात्रा में सीएम साय जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी होंगे शामिल
इस दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है। सीएम के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी शामिल रहेंगे।

Tags:    

Similar News