दिल्ली दौरे से लौटेंगे मुख्यमंत्री साय: रायपुर के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम साय दिल्ली दौरे से लौटकर राजधानी रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-02 08:35:00 IST

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानि शनिवार को दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। वे सुबह 8:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 9:00 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। 11:00 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जहां पीएम किसान दिवस पर 20वीं किस्त का वितरण किया जाएगा।

बता दें शाम 4:00 बजे सर्किट हाउस में आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय कार्यक्रमों के समापन के बाद शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे

सीएम साय रायपुर के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अहम मुलाकात में मुख्यमंत्री ने पीएम को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने 1 नवंबर 2025 को आमंत्रित किया। मख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य की भावी योजनाओं,विकास की प्राथमिकताओं और जनकल्याण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। दिल्ली दौरे से लौटकर मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News

संत समागम समारोह में पहुंचे सीएम साय: बोले- कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव

छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए बजट में मिले 7 हज़ार 470 करोड़: यह पिछली सरकार के वक्त से 24% ज्यादा, सीएम ने पीएम का जताया आभार

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

धड़धड़ाती भाग रही वैनगंगा एक्सप्रेस में बच्चे का जन्म: TTE और रेलवे स्टाफ ने बचाई जान, रायपुर पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को भेजा अस्पताल