छत्तीसगढ़ में एक्टिव हुआ मानसून: सरगुजा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में आई गिरावट
छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई इलाकों में मानसून अब सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में एक्टिव हुआ मानसून
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसून एक्टिव हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। वहीं सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घण्टे में कई इलाकों पर मध्यम वर्षा हुई है। जशपुर और बलरामपुर के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में भी गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। सरगुजा संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो चुका है। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं इसी के साथ अब खेती किसानी के काम में भी जुट गए हैं।
गर्मी से मिली राहत
बारिश की वजह से तापमान गिरने के कारण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। शहर के कुछ क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बन सकता है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने नालियों की सफाई कराई है।