जनगणना 2026: मनोज पिंगुआ बनाए गए छत्तीसगढ़ में नोडल ऑफिसर, देखेंगे समन्वय का काम

छत्तीसगढ़ में जनगणना कार्य की गतिविधियों के समन्वय को देखने के लिए मनोज पिंगुआ नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Updated On 2025-07-01 13:50:00 IST

मनोज पिंगुआ बनाये गए नोडल अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना कार्य के लिए मनोज पिंगुआ नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पिंगुआ जनगणना गतिविधियों के समन्वय का काम देखेंगे। मनोज पिंगुआ अपर मुख्य सचिव हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार ने देशभर में जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए यह जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण की गिनती1 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी। इस चरण को हाउस-लिस्टिंग ऑपरेशन कहा जाता है। जिसके तहत मकान सूचीकरण काम किया जायेगा। साथ ही घर की स्थिति और तमाम संसाधनों की जानकारी ली जाएगी।


2011में हुई थी पिछली जनगणना 
दूसरे चरण में व्यक्ति की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक जानकारी लिया जायेगा। जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय जानकारी इकट्टा की जाएगी। दूसरे चरण में हिम क्षेत्रों में 1 अक्टूबर 2026 जनगणना होगी जबकि बाकि हिस्सों में 1 मार्च 2027 को होगी। यह जनगणना 16 साल बाद की जाएगी, क्योंकि पिछली जनगणना 2011 में जातिगत जनगणना की गई थी।

Tags:    

Similar News