जल्द बनेगी भाजपा की नई टीम: किरण देव बोले- कई जिलों में बदलेंगे अध्यक्ष, एक- एक नामों पर हो चुका है मंथन

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि, भाजपा की नई टीम की जल्द ही घोषणा की जाएगी। नई टीम उर्जा और मजबूती के साथ पार्टी के उद्देश्यों को जनता तक पहुंचाएगी।

Updated On 2025-07-23 15:38:00 IST

मिडिया से चर्चा करते हुए किरण देव

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की नई टीम की घोषणा होगी जल्द होगी। इस संबंध में उनका बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा- नई टीम का खाखा तैयार भी कर लिया है इसके लिए जिला गठन और मंडल गठन की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में अध्यक्ष के चेहरे भी नए होने वाले है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा- मंडल के 478 अध्यक्ष की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में अध्यक्ष के चेहरे भी नए होने वाले है। वहीं किरण सिंह देव ने बताया कि, प्रदेश अध्यक्ष की नई टीम जल्द पूरा होने वाला है और इसकी तैयारियां भी तेज हो गई है। जैसे जैसे जिलों में अध्यक्षों के नाम आते ही उनको अध्यक्ष भी बनाया जा रहा है।

नई टीम बेहतर काम करेगी- किरण सिंह
किरण सिंह देव कहा- प्रदेश में भाजपा की मजबूत नई टीम काम करेगी। बस्तर से लेकर सरगुजा तक एक- एक नामों पर मंथन पूरा हो चुका है और जल्द ही एक ऐसी टीम आएगी। यह टीम बेहतर सामंजस्य के साथ जनता के बीच पहुंच कर सरकार की योजनाओं को सीधे लाभ आम जनता तक पहुंचाएगी। साथ ही पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी।

Tags:    

Similar News