बेमेतरा में शिक्षा सुधार की पहल: हर महीने ‘बेस्ट टीचर’ और ‘बेस्ट सीएसी’ को मिलेगा सम्मान

बेमेतरा जिले के डीईओ डॉ. कमल कपूर बंजारे ने पहली बार अभिनव पहल की शुरुआत की। हर महीने संकुल, ब्लॉक और जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को सम्मान मिलेगा।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-08 15:10:00 IST

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे ने 31 जुलाई को शहर के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल में सभी प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, बीईओ एवं बीआरसी की बैठक आयोजित की थी।

इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि, हर महीने सर्वश्रेष्ठ शिक्षक या व्याख्याता और सर्वश्रेष्ठ संकुल समन्वयकों को सम्मानित किया जाएगा। अपने इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे ने एक सर्कुलर जारी किया था। उन्होंने कहा कि, यह योजना इसी महीने से प्रारंभ की जाएगी। हर महीने के अंतिम शनिवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इनको किया जाएगा पुरस्कृत
इस कार्यक्रम में संकुल के सर्वश्रेष्ठ सहायक शिक्षक/शिक्षक/ व्याख्याता को सम्मानित किया जाएगा। विकासखंड के सर्वश्रेष्ठ संकुल समन्वयकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में 100% परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्य और संबंधित विषय व्याख्याता को भी पुरस्कृत किया जाएगा। वर्तमान सत्र में जिले से 20 विद्यार्थियों का नाम टॉप टेन की सूची में लाने का संकल्प पारित किया गया।


संकुल प्राचार्य, प्रधान पाठक और समन्वयक करेंगे चयन
संकुल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक/व्याख्याता को सम्मानित करने के लिए प्रति माह उस संकुल से एक सर्वश्रेष्ठ शिक्षक/व्याख्याता का चयन किया जाना है। संकुल प्राचार्य, संकुल के प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक मिलकर संकुल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक/व्याख्याता का चयन करेंगे। चयन कर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का नाम संयुक्त हस्ताक्षर से विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे। संकुल का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक/व्याख्याता बेस्ट टीचर इन थिस मंथ, (क्लस्टर लेबल) स्तर कहलायेगा।

इनको कहा जाएगा बेस्ट टीचर ऑफ द मंथ
इसी तरह सभी संकुल से प्राप्त सर्वश्रेष्ठ शिक्षक/व्याख्याता को ब्लॉक लेवल पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसे बेस्ट टीचर ऑफ द मंथ (ब्लॉक लेवल) कहेंगे।चारों विकास खंड से चयनित श्रेष्ठ टीचर को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसे बेस्ट टीचर आफ द मंथ (डिस्ट्रिकट लेबल) कहेंगे। जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता का चयन जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, जिला परियोजना अधिकारी और सहायक संचालक संयुक्त रूप से करेंगे।

ये कहलाएगा बेस्ट सीएसी आफ द मंथ
सर्वश्रेष्ठ शिक्षक या व्याख्याता का चयन करते समय उनकी शैक्षणिक गतिविधियां, नवाचार, समय का पाबंद, अनुशासित, लगनशीलता, कक्षा अध्यापन, वातावरण, तत्परता, दैनिक संधारण, कर्तव्य परायणता, को देखा जाएगा। इसी तरह से जिस दिन ब्लाक लेवल के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन किया जाएगा। उसी दिन संकुल के सर्वश्रेष्ठ संकुल समन्वयक का भी चयन किया जाएगा। जो बेस्ट सीएसी आफ द मंथ (ब्लॉक लेवल) कहलाएगा और उससे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इन सभी कार्यों को देखा जाएगा
चारों विकासखंड से चयनित एक सर्वश्रेष्ठ संकुल समन्वयक को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इससे बेस्ट सीएसी आफ द मंथ (डिस्ट्रिकट लेबल) कहा जाएगा। जिला स्तर पर पुरस्कृत करने वाले सीएससी का चयन जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, जिला मिशन समन्वयक, और जिला परियोजना अधिकारी का संयुक्त रूप से हस्ताक्षर से होगा। बेस्ट सीएसी का चयन करते समय अपने मूल शाला में कक्षा अध्यापन, शासकीय कार्यों के प्रति सजगता, तत्परता, संकुल के समस्त शालाओं की नियमित मॉनिटरिंग, संकुल के शालाओं का कुशल संचालन, संकुल के शालाओं में नियमित रूप से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना, इन सभी कार्यों को देखा जाएगा।

शिक्षक दिवस के दिन किया जाएगा सम्मानित
इस प्रकार जिस सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता या संकुल समन्वयक का नाम एक से अधिक बार सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में किया जाएगा। उन्हीं शिक्षकों, व्याख्याता का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए, राज्यपाल पुरस्कार के लिए, मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार के लिए तथा अन्य पुरस्कारों के चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। इसी प्रकार ऐसे सभी प्राचार्य को जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा में 100% परीक्षा परिणाम दिए हैं। इसी प्रकार ऐसे विषय विशेषज्ञ या व्याख्याता जिन्होंने अपने विषय में 100% परीक्षा परिणाम दिए हैं। उन्हें 6 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन जिला स्तर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा।

सेवानिवृत्ति शिक्षकों को भी किया जाएगा सम्मानित
इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे में कहा है कि, वर्तमान सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में हमारे जिले के सात छात्र छात्राओं में टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। जो हम सबके लिए अत्यंत गर्व बात है। आगामी सत्र में बोर्ड परीक्षाओं की टॉप टेन की सूची में हमारे जिले से 20 छात्र-छात्राओं का नाम सूची में लाने के लिए हम सब दृढ़ संकल्पित है।

Tags:    

Similar News