राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान: सरगुजा से लव गुप्ता और मनीष मुखर्जी को किया गया सम्मानित
बतौली में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह का आयोजन किया गया। जहां सरगुजा से लव गुप्ता और मनीष मुखर्जी को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया।
लव गुप्ता और मनीष मुखर्जी राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से हुए सम्मानित
आशीष कुमार गुप्ता- बतौली। छत्तीसगढ़ के बतौली में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह का आयोजन किया गया। नवाचारी गतिविधियां समूह भारत जो देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र और सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है। इसके छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का आयोजन 29 मई 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर सह एस.सी. ई.आर.टी. मे आयोजित हुआ। जिसमें पूरे प्रदेश से 155 शिक्षक- शिक्षिकाओ का सम्मान हुआ।
इस भव्य कार्यक्रम मे सरगुजा के दो शिक्षक व्याख्याता केदारपुर अंबिकापुर निवासी मनीष कुमार मुखर्जी और बतौली निवासी मंगारी संकुल समन्वयक लव गुप्ता को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। मनीष कुमार मुखर्जी और लव गुप्ता को नवाचारी गतिविधि हेतु उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र, मोमेंटो, पेन भेंट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि, मंगारी संकुल समन्वयक लव गुप्ता को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए पूर्व में भी स्वतंत्रता दिवस 2017, गणतंत्र दिवस 2019 और स्वतंत्रता दिवस 2023 में भी सम्मानित किया गया है। लव गुप्ता नवाचारी गतिविधियों में अधिक रुचि रखते हैं, जिनके कुछ अलग करने की इच्छा ने संकुल केंद्र मंगारी को सर्वप्रथम बस्ता मुक्त किया था।
कई चरणों में हुआ अवार्ड के लिए चयन
समूह प्रमुख एवं जिला टीम ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 2024 में होना था। लेकिन स्थानीय चुनाव के चलते इसे आगे बढ़ाया गया था। इसमें कई चरणों के बाद अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहित अन्य राज्यों के शिक्षकों का चयन हुआ है। सर्वप्रथम इसके लिए वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया गया। पूरे देश से 700+ से भी ज्यादा नॉमिनेशन प्राप्त हुए जिसको स्कूटनी एवं शॉर्टलिस्ट कर चयन समिति द्वारा संबंधित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया एवं सबंधित से उनके कार्यो के प्रमाण में दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों का उच्च चयन समिति एवं जिला टीम के प्रमाणीकरण के पश्चात चयन सूची जारी किया है। जिसमें ग्राउंड लेवल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शामिल हैं। जिनको राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25 से सम्मानित किया गया।
ये अतिथि रहे मौजूद
इस कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे जे.पी. रथ अपर संचालक एस.सी. ई.आर.टी., डाँ बी. रघु सहायक संचालक एस.सी. ई.आर.टी., बी. एल. दिवांगन डाईट प्राचार्य, डा एस के जैन डाईट रायपुर, के.के साहू डाईट रायपुर, समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित छत्तीसगढ़ की एडमिन टीम उपस्थति रहे।