बस्तर में बही उल्टी गंगा: बच्ची ने खिलौना समझकर सांप को काट डाला, सांप की हो गई मौत

बस्तर जिले में 9 महीने की बच्ची ने जहरीले सांप को दांतों से काट लिया। इस घटना के बाद सांप की मौत हो गई।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-16 12:39:00 IST

बच्ची ने खिलौना समझकर सांप को काट डाला

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। 9 महीने की मासूम बच्ची ने जहरीले करैत सांप को काट लिया। जी हां आपने सही पढ़ा ये मामला है जगदलपुर के ग्राम कोयेनार का है। घटना के कुछ ही मिनटों में सांप की मौत हो गई। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मानवी नान की बच्ची अपने घर में खेल रही थी। उसकी मां दीपिका की तबीयत खराब थी, इसलिए वह आराम कर रही थी। घर के बाकी सदस्य खेतों में काम पर गए थे। इसी दौरान दरवाजे के पीछे छिपा एक जहरीला करैत सांप कमरे के अंगर आ गया। बच्ची उसे खिलौना समझकर दांतों से काट दिया। बताया जा रहा है कि, कुछ देर में सांप की मौत हो गई। इस बीच मां ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। गांव में यह खबर फैलते ही ग्रामीण दंग रह गए।

इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं गांव के लोग
परिजनों ने बच्ची को तुरंत जगदलपुर के मेकाज अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने 24 घंटे तक बच्ची की निगरानी कर पूरी जांच की। डॉक्टर ने बताया कि, बच्ची को कोई नुकसान नहीं हुआ। अगले दिन उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं गांव के लोग इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं। उनका कहना है कि, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। लोग बच्ची को 'नन्ही शेरनी' और 'लिटिल वंडर गर्ल' कह रहे हैं। मां ने बताया कि, जब उन्होंने बच्ची को सांप के साथ देखा तो वह डर गईं। लेकिन यह देखकर राहत मिली कि मानवी बिल्कुल ठीक है

Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा