रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी, दो नीचे दबे, कई घायल

बलरामपुर जिले के एनएच 343 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो यात्री बस के नीचे दब गए। वहीं 12 से अधिक यात्रियों घायल हो गए।

Updated On 2025-05-13 14:17:00 IST

अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी

घनश्याम सोनी - बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एनएच 343 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो यात्री बस के नीचे दब गए। वहीं 12 से अधिक यात्रियों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामला राजपुर थाना क्षेत्र के अलखडीहा का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हर रोज की तरह सूुरज बस रामानुजगंज से यात्री लेकर अम्बिकापुर जा रही थी। तभी अलखडीहा के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, बस चालक ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करने के दौरान घटी ही घटना है।

ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी, महिला की मौके पर मौत
इधर, रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। ठोकर मारते ही बाइक के पीछे बैठी महिला गिर गई और ट्रेलर के चक्के में फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम किया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के संबलपुरी रोड की है।

Similar News