कुएं में गिरी गाय: ग्रामीणों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

बालोद जिले में रात के अंधेरे में गाय खुले कुएं में गिर गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से गाय को रेस्क्यू किया गया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-17 11:56:00 IST

कुएं में गिरी गाय 

राहुल भूतड़ा-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रात के अंधेरे में गाय खुले कुएं में गिर गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों और गौसेवा संस्थान की टीम ने मिलकर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पुरा मामला बालोद जिले के दुधली पंचायत है। जहां एक कुंए में गाय गिर गई। घटना के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, कुए में गिरने के कारण गाय चोटिल हो गई। वहीं गाय का इलाज पशु चिकित्सक के निगरानी में किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगभग तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गाय को कुएं से निकालने के लिए जेसीबी मशीन का भी सहारा लिया गया।

पहले भी ऐसा मामला आया था सामने
नागौद थाना इलाके के उमरी गांव में पानी की आस में कुएं के पास गई प्यासी गाय अचानक कुएं में जा गिरी। गाय को रेस्क्यू कर बाहर लाने के लिए 3 ग्रामीण कुएं में उतरे। लेकिन, कुएं में जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण दम घुटने से तीनों की कुएं में ही मौत हो गई। जब काफी देर वो कुएं से बाहर नहीं आए तो बाहर खड़े अन्य ग्रामीणों को उनकी चिंता हुई वो उन्हें निकालकर लाने के लिए 2 अन्य ग्रामीण कुएं में उतर गए। मगर अंदर गैस के रिसाव से उन्हें भी घुटन होने लगी, जिसके चलते वो तुरंत ही बाहर निकल आए। लेकिन बाहर निकलते ही बेहोश हो गए।

Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा