पास्टर समेत 7 पर केस दर्ज: सभी पर धर्मांतरण केंद्र चलाने का है आरोप, हिंदू संगठन के प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई

बिलासपुर जिले में धर्मांतरण कराने वाले पास्टर समेत 7 पर केस दर्ज कर लिया गया है। हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

Updated On 2025-07-01 11:37:00 IST

थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए हिन्दू संगठन के सदस्य 

संदीप करिहार- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धर्मांतरण कराने वाले पास्टर समेत 7 पर केस दर्ज कर लिया गया है। इन सभी पर तोरवा के केवट पारा में धर्मांतरण का केंद्र चलाने का आरोप है। जिसके बाद आक्रोशित हिंदू संगठन के सदस्यों ने करीब 7 घंटे तक तोरवा थाने का घेराव किया था। जिसके बाद अब सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई है। नामजद एफआईआर में आरोपी महिलाएं भी शामिल है। इन सभी पर पैसों का प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा में बुलाने का आरोप लगा है। पास्टर विनय सिंह समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है। मामले में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

Tags:    

Similar News