गौतस्कर गिरफ्तार: बूचड़खाने ले जाने के लिए खुले में एकत्र कर रखे थे 37 मवेशी, 3 बाइक के साथ 4 तस्कर पकड़े गए
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की पुलिस गौ तस्कारी करने वाले 4 तस्करों को किया है। इस मामले शमिल दो आरोपी फरार है।
4 तस्कर गिरफ्तार
करण साहू - बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की पुलिस लगातार गौ तस्कारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई रही है। इसी दौरान पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे 37 नग मवेशियों के साथ तीन बाइक जप्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफृतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि, यह मामला 30 मई का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि, कुछ युवक ग्राम मिरचिद के नदी किनारे खुला स्थान पर आसपास के क्षेत्र से मवेशियों को खरीद कर इकट्ठा किया जा रहा है और कत्ल करने के उद्देश्य से झारसुगुड़ा के बूचड़खाने ले जाने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने जगह -जगह पर रेड़ मारी लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले की फरार हो गए थे। वहीं मौके पर से पुलिस ने 37 नग मवेशी और 3 तीन बाइक को जप्त किया।
पुलिस ने चार फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस 13 जून शुक्रवार को इस मामले से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम 28 वर्षीय खेमचंद यादव ग्राम नगरदा, 28 वर्षीय टेकराम जाटवर ग्राम परसाडीह, 42 वर्षीय भट्ठे उर्फ शिवरात्रि चंदेल ग्राम राहौद और 50 वर्षीय रमेश यादव ग्राम धरदाई है।
दो आरोपी फरार
पुलिस को जांच में पता चला कि, मिरचिद और गंतुला के दो अन्य आरोपी भी इस मामले में शामिल हैं। जिनका नाम राजकुमार साहू ग्राम मिरचिद और बुदरू यादव ग्राम गंतुला निवासी है। इनके द्वारा आरोपियों के साथ मिलकर आस-पास के गांव से मवेशियों को खरीदकर खदेड़ते हुए एक जगह इक्कठा करने का कार्य किया जाता ह। पुलिस ने इन आरोपियों की भी पता तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यह दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं ।