अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: सब्जी बेचकर लौट रही महिला से ऑटो चालक ने किया था दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मार डाला

सूरजपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के प्रयास के दौरान महिला की हत्या की थी।

Updated On 2025-10-30 17:16:00 IST

आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी अब सुलझ गई है। महिला से दुष्कर्म के प्रयास के दौरान विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर हत्या की थी। महिला ऑटो से बाजार से घर आ रही थी इसी दौरान ऑटो चालक की नियत बिगड़ी और सुनसान सड़क किनारे घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लाटोरी चौकी क्षेत्र के सोनवाही गांव का है। यहां पर सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला की लाश गड्ढे में मिली थी। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आरोपी राहुल कुशवाहा को पकड़ लिया है। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि, महिला के विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की थी। वहीं पुलिस ने घटना में पुलिस ने ऑटो को भी जब्त किया है।


बरमकेला कॉलेज में शर्मनाक हरकत
वहीं बरमकेला स्थित शासकीय कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एमएससी जियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर माधव कुमार भोय (उम्र 50 वर्ष) पर छात्रा से अनुचित हरकत और किस करने का गंभीर आरोप सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा ने मामले की जानकारी अपने सहपाठियों और कॉलेज प्रशासन को दी, जिसके बाद पूरे परिसर में आक्रोश फैल गया।

कैंपस में हंगामा, परिजनों ने की पिटाई
सूत्रों के मुताबिक, छात्रा के परिजन जब कॉलेज पहुंचे तो उन्होंने आरोपी प्रोफेसर की परिसर में ही पिटाई कर दी। यह मामला अब स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉलेज प्रशासन पर मामले को दबाने की कोशिश करने के आरोप भी लग रहे हैं।

Tags:    

Similar News