छत्तीसगढ़ में FIR के बाद भड़की महुआ मोइत्रा: रायपुर पुलिस को कहा बेवकूफ, बोलीं - अपने आकाओं की बात सुनना बंद करो

छत्तीसगढ़ में टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद उन्होंने राज्य की पुलिस पर तंज कसा है। विडियो जारी कर महुआ ने रायपुर पुलिस को बेवकूफ कहा है।

Updated On 2025-09-04 12:16:00 IST

TMC सांसद महुआ ने रायपुर पुलिस को कहा बेवकूफ 

रायपुर। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा का विवादों से नाता जुड़ता ही जा रहा है। पहले उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करते हुए उनका सिर काटकर टेबल पर रखने की बात कही थी। जिसके बाद उन पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में FIR दर्ज भी हुआ है। वहीं अब उन्होंने अब इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस को ही बेवकूफ कह दिया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में FIR दर्ज होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने विडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सम्मानीय कहकर भी संबोधित किया। फिर उन्होंने कहा- इंग्लिश में जो लिखा या कहा जाता है उसका अर्थ हिंदी में अलग होता है। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश कर FIR दर्ज की गई है। मैं इसके खिलाफ कोर्ट जाउंगी।

रायपुर पुलिस को महुआ मोइत्रा ने कहा बेवकूफ
महुआ मोइत्रा ने विडियो में रायपुर पुलिस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा- पुलिस को बेवकूफ है, उन्हें भाजपा के आकाओं की बात सुनना बंद कर देनी चाहिए। इससे सिर्फ उनकी बदनामी होगी और कुछ नहीं। उन्होंने यह भी कहा - पिछली बार हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए इस तरह के केस को ख़ारिज कर दिया था। महुआ मोइत्रा ने विडियो छत्तीसगढ़ और रायपुर पुलिस को भी टैग किया है।

रायपुर में है FIR दर्ज
विवादित बयान मामले में सांसद के खिलाफ रायपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रार्थी गोपाल सामंतों की शिकायत पर पुलिस माना थाना ने एफआईआर दर्ज किया है। सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए। वहीं यह बयान सामने आने के बाद से ही सियासी घमासान मच गया है।

Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा