बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता: सूरजपुर में धान की फसल हो रही खराब, किसानों को मुआवजे की उम्मीद

सूरजपुर जिले में चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिससे पककर तैयार धान की फसलें भीगकर खराब हो रही हैं।

Updated On 2025-10-30 09:56:00 IST

बारिश में भीगता हुआ धान 

नौशाद अहमद- सूरजपुर। सूरजपुर जिले के किसानों की साल भर की मेहनत के बाद धान काटने के समय बेमौसम बारिश से धान बर्बाद होने के चिंता से किशान परेशान नजर आ रहे हैं। धान पककर तैयार है और कटने को तैयार है, ऐसे में बेमौसम बारिश से धान खराब हो रही है।

दरअसल, बेमौसम बारिश में किसान परेशान नजर आ रहा है। जिस तरह से चक्रवाती तूफान मोंथा का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर हों रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

लगातार बारिश से खराब हो रहे धान
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम हों रही बारिश व चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब किसानों के जीवन पर पड़ रहा है। देर रात से कई क्षेत्रों में हों रही तेज बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों की तैयार हुई धान की फसलें भीगकर खराब हो रही है। खेत में रखी धान की फसल बारिश के कारण भीग जाने से सड़ सकती है। तेज हवा और लगातार बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसलें गिरने से खराब हो रही है।

किसानों ने प्रशासन से लागई मदद की गुहार
किसान बताते हैं कि, एक ओर जहां धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है तो दूसरी ओर कई जगहों पर धान की कटाई का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में पककर तैयार हुई धान की फसल के खेत में पानी भर जाने से सड़ जाएगी है। अब किसान करें तो करें क्या करें। किसानों का कहना है कि, हमारी थाली छीनी जा रही है, जिसका असर हमारे परिवार के खानें पर पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से उनके हालात पर मदद करने की गुहार लगाई है।

किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि दिया जाएगा- एसडीएम
एक ओर जहां इस बारिश और मोंथा चक्रवात ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है और उनको साल भर की अनाज की चिंता सताने लगी है। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर एसडीएम शिवानी जायसवाल ने माना कि, इस समय हों रही बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। उन्होनें कहा कि, अभी तक तो कोई शिकायत नहीं आई है। यदि किसान अपनी परेशानी बताते हैं, तो नियमानुसार मुआवजा राशि दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News