युवक ने दी मौत को मात: बाढ़ के बीच 12 घंटों तक फंसा रहा, वायुसेना ने हेलीकाप्टर से किया रेस्क्यू

सुकमा जिले के नाड़ीगुफा तेलावर्ती के पास बाढ़ के चलते एक व्यक्ति बीच धारा में फंसे व्यक्ति को 12 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद निकाला गया।

Updated On 2025-09-01 19:39:00 IST

युवक को हेलीकाप्टर से किया रेस्क्यू 

लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नाड़ीगुफा तेलावर्ती के पास बाढ़ के चलते एक व्यक्ति बीच धारा में फंसे व्यक्ति को 12 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद निकाला गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अमला तुरंत मौके पर पहुँचा और रेस्क्यू कार्य शुरू किया, लेकिन तेज धारा और नदी में बड़े-बड़े पत्थरों के कारण मोटरबोट से व्यक्ति को बाहर निकालना संभव नहीं हो पा रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और भारतीय वायुसेना ने ड्रोन की मदद से फंसे व्यक्ति का लोकेशन ट्रेस किया गया और तत्परता से वायुसेना की टीम को रेस्क्यू के लिए लगाया गया। तकरीबन 12 घंटे की मशक्कत के बाद संयुक्त दल ने उस व्यक्ति को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जवानों के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित किया गया रेस्क्यू- कलेक्टर
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि, रेस्क्यू अभियान जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ और भारतीय वायुसेना के आपसी समन्वय और त्वरित कार्यवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि फंसे हुए व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला गया। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में जिला प्रशासन सुकमा, पुलिस बल, सीआरपीएफ और भारतीय वायुसेना की टीम ने समन्वय और साहस का परिचय दिया। 

Tags:    

Similar News