मछली के लिए ले ली मां की जान: रात में सब्जी नहीं बनाने से था नाराज, कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा में बेटे ने मछली सब्जी ना बनाने के विवाद के चलते कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या कर दी।

Updated On 2025-09-06 16:17:00 IST

मृतक माँ 

अश्विनी सिन्हा- गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने मछली सब्जी बनाने की मामुली बात को लेकर अपनी मां के साथ में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि, उसने कुल्हाड़ी से मां की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेटा ने कल रात मछ्ली लेकर आया था। लेकिन पर देर रात होने की वजह से मां ने सब्जी नहीं बनाई। सुबह उठते ही जब बेटे ने देखा तो मछ्ली पर चांटी का झुंड लग गया था। यह देख कर शराबी बेटा आग बबुला हो गया। वह मां से गाली- गलौच करने लगा और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। 

आए दिन होता था विवाद
इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि मां-बेटे के बीच अक्सर रोजमर्रा की बातों को लेकर विवाद होता रहता था। आरोपी बेटा नशे की आदी है। वह आए दिन नशे के हालात में अपनी मां के साथ विवाद किया करता था। लेकिन आज यह विवाद खून-खराबे में बदल गया और उसने अपने मां की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

धमतरी में अंडा ना बनाने पर पति ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ में लगातार नशे खोरी के चलते लोग अपनों की जान तक लेने के लिए उतावले होते जा रहे हैं। पिछले महीने ही ठीक इसी तरह के मामले जो धमतरी जिले के एक शराबी पति ने तीज पर्व की व्रत रखने पर पत्नी को अंडे की सब्जी बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ। पत्नी के द्वारा अंडे की सब्जी नहीं बनाने से नाराज शराबी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Tags:    

Similar News

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने

CSPDCL के छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल हुए अनुज शर्मा: बोले- बिजली विभाग की मेहनत से 25 वर्षों में 'पावर सरप्लस' स्टेट बना राज्य

पखांजुर में शनिदेव महाराज महोत्सव: कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, समूचा बांदे बाजार हुआ भक्तिमय