सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तबादला: महिला आरक्षकों समेत 80 पुलिसकर्मी भेजे गए इधर- उधर
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने 80 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया।
By : उमा घृतलहरे
Updated On 2025-11-04 13:43:00 IST
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़
देवराज दीपक- सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने 80 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया। इनमें 16 प्रधान आरक्षक और 64 आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल हैं। यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया गया है।