सक्ती पहुंचे सीएम साय: सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

सीएम विष्णुदेव साय सक्ती जिले के हसौद में आयोजित 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए।

Updated On 2025-12-11 18:40:00 IST

सीएम विष्णुदेव साय का स्वागत करते समिति के लोग 

राजीव लोचन साहू- सक्ती। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को सक्ती जिले के हसौद में आयोजित 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। गायत्री परिवार द्वारा मुख्य मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 140 नवविवाहित जोड़ों को 36-36 हजार रुपए के चेक भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। नवविवाहित जोड़ों ने सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

महायज्ञ में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में सम्मिलित हुआ। ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के दौरान सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। 

दो दिन पहले किया था आयोजन
हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक उन्नयन के इस विराट आयोजन की शुरुआत सुबह कलश यात्रा के साथ हुई। 9 से 12 दिसंबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय महायज्ञ में प्रदेशभर से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गायत्री परिजन इस महायज्ञ को सफल बनाने जुटे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 दिसंबर को हसौद पहुंचकर इस महायज्ञ में शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों के पहुंचे।  


Tags:    

Similar News

संत समागम समारोह में पहुंचे सीएम साय: बोले- कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव

छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए बजट में मिले 7 हज़ार 470 करोड़: यह पिछली सरकार के वक्त से 24% ज्यादा, सीएम ने पीएम का जताया आभार

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

धड़धड़ाती भाग रही वैनगंगा एक्सप्रेस में बच्चे का जन्म: TTE और रेलवे स्टाफ ने बचाई जान, रायपुर पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को भेजा अस्पताल