हितग्राहियों को नहीं मिला अगस्त माह का राशन: बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे SDM कार्यालय, ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग

फरसगांव में अगस्त माह का राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने ज्ञापन सौंपकर दुकान संचालक पर कार्यवाही की मांग की है।

Updated On 2025-09-11 15:29:00 IST

बड़ी संख्या में SDM कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

कुलजोत सिंह संधु- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव से ग्रामीणों को राशन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में SDM कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सभी ने SDM की अनुपस्तिथि में नायब तहसीलदार को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। साथ ही राशन दुकान संचालक पर कार्यवाही की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत आलोर के राशन दुकान के हितग्राहियों को अगस्त माह का राशन नहीं मिला है। जिसकी शिकायत लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। इस दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने दुकान संचालक पर आरोप लगाया कि, आलोर ग्राम के सभी राशन कार्ड हितग्राहियों के कार्ड में राशन देना अंकित किया गया लेकिन राशन अभी तक नहीं दिया गया है।


जांच के बाद स्पष्ट होगा मामला
राशन दुकान संचालक ने अगस्त माह का राशन नहीं आया है बताया था। गलत सूचना देने के बाद से ही ग्रामीण आक्रोशित है। नाराज राशन कार्ड धारियों ने राशन दुकान संचालक पर कार्यवाही की मांग की है। आलोर ग्राम पंचायत में लगभग 520 राशन कार्ड धारी है देखना होगा कि, जांच में क्या सामने आता है।

Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा