बादल छटते ही लौटी शीतलहर: पूरे छत्तीसगढ़ में तापमान गिरने के आसार, अगले 3-4 दिन बढ़ेगी ठिठुरन

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का दौर तेज होने वाला है। अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट और कई जिलों में कोहरा व शीतलहर जैसे हालात बनेंगे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2026-01-07 09:52:00 IST

रायपुर में सुबह छाया हल्का कोहरा और बढ़ती ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बादल छटते ही उत्तरी हवा के प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड लौट रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर से लेकर सरगुजा संभाग तक शीतलहर जैसी स्थिति बनने के आसार हैं।

रायपुर में धुंध और कोहरा, दिन में साफ मौसम
राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने के आसार हैं। दिन में मौसम साफ रहने के साथ तापमान 13 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात के तापमान में लगातार गिरावट और उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं असर बढ़ा सकती हैं।

ठंड का प्रकोप: कई जिलों में असर तेज
मौसम विभाग के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र में तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी। इन इलाकों में सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ने के साथ ही घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा
उत्तरी छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर अंबिकापुर में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का न्यूनतम स्तर माना जा रहा है। यहां लगातार कोहरा और शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

  • सुबह और रात के समय बाहर निकलते समय सतर्क रहें।
  • मोटरिस्ट्स को कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह।
  • छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की विशेष आवश्यकता।
  • खुले में आग तापने या हीटर का सावधानी से उपयोग करने की अपील।
Tags:    

Similar News

पेंड्रा-अमरकंटक में 4° तक गिरा पारा: कड़कड़ाती ठंड से जनजीवन प्रभावित, कक्षा 1 से 5वीं तक अवकाश घोषित

भूपेश को फिर मिली असम की जिम्मेदारी: विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए कांग्रेस पर्यवेक्षक

UCMAS राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांकेर का दबदबा: लगातार तीसरे साल टॉप-5 में बच्चों की शानदार जीत

जनवरी की ठंड ने तोड़ा पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड: सरगुजा में न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री, दिनभर चलती रही शीतलहर

पिछले ऑटो एक्सपो में गाड़ी खरीदकर फंसे 145 को मिलेगी राहत: ब्लॉक होगा ओपन, मिलेगी आरसी बुक