छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी: अंबिकापुर 5.5°C पर पहुंचा, पश्चिमी विक्षोभ का भी असर नहीं

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी लौट आई है। उत्तर और मध्य क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जबकि अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.5°C दर्ज किया गया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-12-25 09:53:00 IST

ठंडी हवाओं से ठिठुर रहा छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड अपने चरम पर है। राज्य के उत्तर और मध्य हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होने से ठंडी और शुष्क हवाएं उत्तर से सीधे प्रदेश की ओर पहुंच रही हैं, जिसके कारण ठंड तेजी से बढ़ रही है।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, बढ़ी ठंड
आम तौर पर पश्चिमी विक्षोभ ठंडी हवाओं को रोकता है, लेकिन इस बार इसका असर असरदार नहीं रहा और इस वजह से उत्तर भारत की शुष्क और बर्फीली हवाएं बिना रुकावट छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में राहत की संभावना कम है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में कोहरा और धुंध का प्रभाव
अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया और बलरामपुर जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है, यात्रियों को सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सुबह 7 बजे तक कई जगह विजिबिलिटी 50-100 मीटर तक सीमित रही।

अंबिकापुर में पारा 5.5°C
उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का अब तक का सबसे कम रिकॉर्ड है। यहां तेज शीतलहर के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

  • सुबह-शाम अनिवार्य रूप से गर्म कपड़े पहनें
  • कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाएं
  • बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह
Tags:    

Similar News