वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का तीज महोत्सव: महापौर मीनल चौबे की मौजूदगी में कई जिलों से 70 प्रतिभागियों ने बिखेरे नृत्य-संस्कृति के रंग

रायपुर जिले में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद ने तीज महोत्सव का आयोजन किया। पारंपरिक नृत्यों-तीज सुंदरी प्रतियोगिताओं में प्रस्तुतियां दी।

Updated On 2025-09-03 15:57:00 IST

कार्यक्रम में उपस्थित महापौर मीनल चौबे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सावन-भादो की फिजाओं में पारंपरिक लोकगीत और नृत्य का समागम देखने को मिला। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्ज युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ ने तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन अग्रवाल भवन. पुराणी बस्ती में हुआ।

इस कार्यक्रम में प्रदेशभर की विप्र महिलाएं और युवतियां अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से संस्कृति और परंपरा का जिवंत प्रदर्शन करती नजर आईं। प्रतिभागियों ने समूह, एकल नृत्य, युगल नृत्य तीज सुंदरी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर मीनल चौबे और विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा रहीं। अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन, वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदाय कर स्वागत किया।


पारंपरिक नृत्य से खुशनुमा हुआ माहौल
महापौर मीनल चौबे ने अपने उदबोधन में कहा कि, महिलाएं तीजा अपने पति के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए उपवास रखकर मनाती हैं। यह हमारी प्राचीन परंपरा है। संगठन इसे उत्सव के रुप में मना रहा है, यह अच्छी बात है। सांस्कृतिक कार्यक्रम से न केवल प्रतिभा निखरती है बल्कि आपसी मेल-मिलाप भी हो पाता है। बाल आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने कहा कि, मुझे यहां आकर खुशी हो रही है, सभी तीज की खुशियों में बंधे दिख रहे हैं। पारम्परिक नृत्य से माहौल खुशनुमा है। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन मात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं समाज में जागरूकता के लिए चाणक्य स्मृति दिवस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करता है।


इन जिलों से 70 प्रतिभागियों ने लिया भाग

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा और महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि, इस नृत्य और तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग जिले से लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे- एकल नृत्य में प्रथम - स्वीटी शर्मा, द्वितीय- अल्पना शर्मा, युगल नृत्य में प्रथम - सुरभी शर्मा, मनका त्रिपाठी, द्वितीय - सीमा चोपड़ा, रावी चोपड़ा एवं समूह नृत्य में प्रथम - महिषासुर मर्दनी ग्रुप, द्वितीय स्थान - निधि दीवान ग्रुप रहे. तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में श्रीमती उन्नति शुक्ला विजेता रही। इन सभी को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता सम्मान पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनीषा शुक्ला- छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार, मंजूषा संत- संचालक मानसी ब्यूटी पार्लर, वरलक्ष्मी राव - डांस टीचर रहीं।


कार्यक्रम ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित, संजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, विद्या भट्ट, अनिता राव, कल्पना मिश्रा, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव, सुनीता शर्मा, रीता - त्रिभुवन तिवारी, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, रामबृत तिवारी, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा, सरयूपारिण ब्राह्मण से दशरथ शुक्ला, आल इंडिया ब्राह्मण से बबीता -मनहरण दुबे, गणेशदत्त झा, तेलगु ब्राह्मण से बी शैलजा - राजकुमार, चरामेती से मृणालिका- राजेन्द्र ओझा, कान्यकुब्ज से राजेश दीक्षित, राघवेन्द्र मिश्रा, नीता अवस्थी, पूर्णिमा शुक्ला, निशा अवस्थी, प्रीति मिश्रा, बिलासपुर से कान्यकुब्ज ब्राह्मण अध्यक्ष बी. के. पाण्डेय, दुर्ग से श्याम तिवारी, चंचल द्विवेदी, बेमेतरा से कनकलता मिश्रा, उमा तिवारी, बलौदाबाजार से रमेश मिश्रा, शैलजा मिश्रा, मनीषा शुक्ला, कीर्ति शर्मा, ऋचा द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News