भाजपा में संगठनात्मक नियुक्ति: छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सीएम साय ने दी बधाई

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी और मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। श्री नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी है।

Updated On 2025-12-14 17:50:00 IST

नितिन नबीन बने बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 


रायपुर।
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी और मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। श्री नबीन वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे। श्री नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी है। पार्टी आला- कमान ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वे बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन हैं और वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल हुआ पूरा
बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जिनका मूल कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पड़ावों पर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया गया था। ऐसे में, नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना पार्टी की आगामी संगठनात्मक रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। 


बिहार के पटना में हुआ जन्म
नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना, बिहार में हुआ। उन्होंने अपनी 12वीं (इंटरमीडिएट) की शिक्षा दिल्ली के C.S.K.M. पब्लिक स्कूल से पूर्ण की है। शिक्षा पूरी होने के बाद युवावस्था में ही उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई, विशेष रूप से युवा संगठन में। नितिन नबीन का परिवार राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और पूर्व विधायक भी रहे हैं। नितिन नबीन की जाति कायस्थ बताई जाती है, जो बांकीपुर क्षेत्र में एक संगठित वोटिंग ब्लॉक है।

Tags:    

Similar News