आबकारी उप निरीक्षक भर्ती निरस्त: व्यापम ने 2024 में ली थी परीक्षा, भर्ती में तकनीकी खामी के सामने आने पर की गई रद्द
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में चयनित उप निरीक्षकों की चयन सूची को निरस्त कर दिया गया है। यह परीक्षा लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 में आयोजित की थी।
By : सृष्टि सिंह
Updated On 2026-01-22 12:12:00 IST
आबकारी आयुक्त कार्यालय
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आबकारी विभाग में चयनित उप निरीक्षकों की चयन सूची पर घमासान मच गया है।सरकार के इस आदेश ने युवाओं को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आबकारी विभाग ने नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया है। अपर आयुक्त ने आदेश जारी कर कहा कि, तकनीकी कारणों से तत्काल प्रभाव से आबकारी SI की पद स्थापना निरस्त की जाती है। आपको बता दें कि, यह परीक्षा लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 में आयोजित की थी। यहां नीचे जारी आदेश की कॉपी देखे जा सकते हैं।