साइंस कॉलेज चौपाटी पर चला बुलडोजर: विरोध करने पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार

रायपुर जिले में साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने की निगम की कार्रवाई पर बवाल मचा है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Updated On 2025-11-22 10:01:00 IST

चौपाटी पर चला बुलडोजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज चौपाटी को हटाने के लिए शुक्रवार तड़के शुरू हुई नगर निगम की कार्रवाई ने शहर का माहौल गर्म कर दिया। सुबह 5 बजे से पहले ही चौपाटी खाली करने का आदेश जारी किए थे। जिसके विरोध में व्यापारी रातभर से धरने पर बैठे रहे।

वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल और निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी भी व्यापारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। नगर निगम की टीम सुबह होते ही जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने जीसीबी के सामने लेटकर विरोध जताया। तनावपूर्ण माहौल के बीच निगम अमले और प्रदर्शनकरियों के बीच झूमाझटकी भी हुई।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को अस्थायी रूप से बनाई गई रायपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है। उधर, चौपाटी हटाने की बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है।

व्यापारियों की रोजी-रोटी न उजाड़ी जाए- कांग्रेस नेताओं की अपील
कांग्रेस नेताओं ने निगम अधिकारीयों से हाथ जोड़कर अपील की है कि, व्यापारियों की रोजी-रोटी न उजाड़ी जाए। लेकिन निगम प्रशासन ने शासकीय कार्य में बाधा का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। तनाव और भारी विरोध के बीच साइंस कॉलेज चौपाटी पर माहौल अभी भी बेहद गर्म है।

Tags:    

Similar News

संत समागम समारोह में पहुंचे सीएम साय: बोले- कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव

छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए बजट में मिले 7 हज़ार 470 करोड़: यह पिछली सरकार के वक्त से 24% ज्यादा, सीएम ने पीएम का जताया आभार

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

धड़धड़ाती भाग रही वैनगंगा एक्सप्रेस में बच्चे का जन्म: TTE और रेलवे स्टाफ ने बचाई जान, रायपुर पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को भेजा अस्पताल