सशस्त्र सेना झंडा दिवस: लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका ने सैनिक कल्याण संक्षेपिका का किया विमोचन

रायपुर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस, लोक भवन के प्रांगण, दरबार हाल मे मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान से हुआ।

Updated On 2025-12-09 18:01:00 IST

राज्यपाल रमेन डेका ने दिया चेक 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस, लोक भवन के प्रांगण, दरबार हाल मे मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन कर, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पण किया। संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मेडल (से.नि), ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बाल वृक्ष प्रदान कर सम्मान किया।

उन्होनें सभी आमंत्रित मेहमानों का स्वागत किया तथा सशस्त्र सेना झंडा निधि के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम के दौरान संचालक महोदय ने मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल महोदय रमेन डेका, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल महोदया के सचिव डा. सी आर प्रसन्ना, को लेपल पिन लगाया। राष्ट्रपति द्वारा दिये गये संदेशो का वाचन किया गया। 


राज्यपाल ने दानदाताओं को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि ने वीर नारियों/आश्रितों का सम्मान सात हजार एक सौ कि धनराशि एवं शाल भेंट करके किया। तत्पश्चात् उन्होनें शौर्य अलंकरण प्राप्तकर्ताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। राज्यपाल महोदया ने सशस्त्र सेना झंण्डा निधि मे सबसे ज्यादा निधि देने वाले दान दाताओं मे मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासनिक) स्टेट बैंक आफ इंडिया, रायपुर को रू 5,00,000 तथा नंदलाल साहित्य, पूज्य सदानी दरबार को रू 1,60,000 दान देने हेतु प्रंशसा पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। रायपुर के अन्य दान दाताओं को भी सम्मानित किया।

जिन्होने सशस्त्र सेना झंण्डा दिवस मे सबसे ज्यादा धनराशि दान किया। सशस्त्र सेना झंण्डा दिवस मे सबसे ज्यादा राशि इकत्रित करने हेतु जिलाधीश रायपुर डा गौरव कुमार सिंह एवं जिला सैनिक कलयाण अधिकारी रायपुर कैप्टन (भा.नौ) अनिल कुमार शर्मा (से.नि) को प्रथम पुरस्कार एवं जिलाधीश दुर्ग अभिजीत सिंह एवं सैनिक कलयाण अधिकारी दुर्ग कैप्टन (भा.नौ) प्रवीण कुमार ढोबले (से.नि) को द्वितीय पुरस्कार हेतु राज्यपाल ट्राफी प्रदान की गयी। 

सैनिक कल्याण संक्षेपिका का किया विमोचन 


इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सैनिक कल्याण संक्षेपिका का विमोचन किया गया। जिसमें प्रदेश के शहीदों का जीवन परिचय, सैनिक कल्याण विभाग की जानकारी एवं हितग्राहियों के लिय सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। एन सी सी के बच्चों के द्वारा मनमोहक देश भक्ति गीत प्रस्तुति की गयी। मुख्य अतिथि ने राज्य के सभी देशवासियों से सशस्त्र सेना झंण्डा निधि मे स्वेच्छा से दिल खोलकर दान देने के लिये आवाहन किया।

सैनिक निस्वार्थ भाव से हमेशा देश की रक्षा के लिये मुस्तैद तथा अस्मांक परमो धर्मः को चरितार्थ करता है। समामेलित विशेष निधी से प्राप्त धन राशि से ही पूर्व सैनिकों के लिये समस्त योजनाओं का क्रियान्वन होता है। अतः समाज के हर वर्ग बढ चढ कर हिस्सा ले और नेक कार्य मे भागीदार बनें। उन्होनें ने कहा कि, सारा राष्ट्र सशस्त्र सेना एवं सैनिकों के परिवार के साथ खडा है। कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रगान, सामूहिक छायाचित्र एवं धन्यवाद उद्बोधन ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम में सभी अतिथियों के लिए लोक भवन मे स्वाल्पहार का प्रबंध किया गया था। 



Tags:    

Similar News