दो सूने मकानों में नकाबपोश चोरों का धावा: 74 हजार का सामान और नगद ले उड़े चोर, देखिए CCTV फुटेज
रायगढ़ जिले में दो सूने मकानों को नकाबपोश चोरों ने निशाना बनाया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जिसमें चोर भागते हुए दिखाई दिए हैं।
नकाबपोश चोरों की तस्वीर
अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां सूने मकानों को नकाबपोश चोरों ने निशाना बनाया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह चोरी घरघोड़ा के डॉक्टर कॉलोनी में दो बंद घरों के ताले तोड़कर की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। कॉलोनी के रहने वालो में गीता साहू के घर से 46 हजार नगद और सामान की चोरी हुई है। वहीं भानु प्रकाश कुर्रे के घर से 28 हजार का सामान चोरी हुआ है। बता दें कि, दोनों पीड़ित घर से बहार गए हुए थे। जिसके बाद घर लौटने पर टूटे ताले देखकर होश उड़द गए। दोनों पीड़ितों ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
गौरतलब है कि, घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कॉलोनियों में लगातार चोरी से दहशत का माहौल बन गया है। जिसके कारण पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं।
चोरी कबूलवाने व्यापारी ने कर्मचारी पर बरपाया कहर
वहीं 30 दिसंबर को बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहाँ एक व्यापारी ने अपने कर्मचारी को चोरी कबूल करवाने के नाम पर बेरहमी से पीटा। वीडियो में दिखाई दे रही बर्बरता सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
हाथ-पैर बांधकर की बेदम पिटाई
वीडियो में दिखी अमानवीयतासोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में व्यापारी कर्मचारी को जमीन पर गिराकर पैर तले दबाए हुए दिखाई दे रहा है। व्यापारी लगातार उस पर चोरी कबूल करने का दबाव बना रहा है। वीडियो में एक से अधिक लोग मौजूद हैं, जो कर्मचारी को लगातार मारपीट करते दिखाई देते हैं। यह पूरा कृत्य योजनाबद्ध और क्रूर प्रतीत होता है, जिसने लोगों के मन में गुस्सा और हैरानी दोनों पैदा कर दिए हैं।
पुलिस जांच में जुटी
मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और आरोपियों की पहचान व कार्रवाई को लेकर जांच शुरू की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सत्यता की पुष्टि के बाद कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने नाराज़गी व्यक्त की है। लोग आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।