पति को महंगी पड़ी पत्नी से लड़ाई: नाराज होकर दांत से काट लिया प्राइवेट पार्ट, कई टांके लगाने पड़े

रायगढ़ जिले में पत्नी ने नाराज होकर दांत से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे।

Updated On 2025-10-05 17:21:00 IST

लैलूंगा थाना

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने नाराज होकर दांत से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इस घटना के बाद परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट पर 7-8 टांके लगाए है। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 296, 115 (2), 118 (1) BNS के तहत केस दर्ज किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ग्राम बनेकेला में रहने वाला है और वह पेशे से राजमिस्त्री है। जहां वह अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे घरेलू बाद को लेकर महिला का अपनी ननंद से विवाद हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। यह देख पति ने बीच-बचाव किया। बीच-बचाव के बाद कमरे में दंपती झगड़ने लगे। पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए पति से मारपीट करने लगी। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया।

घायल अवस्था में परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल
दर्द से कहराता हुआ पति कमरे से बाहर निकला। जहां परिजनों ने देखा कि, उसके प्राइवेट पार्ट से खून से निकल रहा है। इसके बाद परिजन उसे लैलूंगा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज करते हुए प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए। वहीं पत्नी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

टीआई ने दी मामले की जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर लैलूंगा टीआई रोहित बंजारे ने बताया कि, पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। फ़िलहाल इस मामले में जांच चल रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सीबीएसई के छात्रों को नहीं देनी होगी अतिरिक्त परीक्षाएं

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल