RSS का शताब्दी वर्ष: रायगढ़ में दिखाई जाएगी डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की जीवनी पर नाट्यमंचन

रायगढ़ में RSS के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार की जीवनी का नाट्य मंचन में समाज के सामने प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।

Updated On 2025-11-08 15:51:00 IST

निमंत्रण पत्र 

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर संघ के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार युगपरिवर्तक की जीवनी का नाट्य मंचन रूप में समाज के सामने प्रस्तुतिकरण होगा। डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना 1925 विजयादशमी के शुभ दिन पर की थी। जिसका परिणाम आज का समाज संगठन के रूप में है।

इस नाट्यमंचन के माध्यम से डॉक्टर हेडगेवार की जीवनी, उनकी जीवन शैली, उनके जिंदगी के उतार-चढ़ाव, उनका संघर्ष और किस तरह से उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की प्रदर्शित होगा। यह प्रस्तुति नागपुर के नाद्ब्रह्म समिति के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति मंत्रालय एवं सेवा भारती समिति रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 9 नवंबर रविवार को शाम 4:30 बजे नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में यह नाट्य मंचन का कार्यक्रम रखा गया है। 


ये मंत्री और वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओपी चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान, विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया, राजा साहब देवेंद्र प्रताप, प्रान्त के कार्यवाह सहित समिति के अध्यक्ष डॉ. बोधिराम पटेल होंगे। 

Tags:    

Similar News

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सीबीएसई के छात्रों को नहीं देनी होगी अतिरिक्त परीक्षाएं

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल