सांकरा में धान खरीदी केंद्र शुभारंभ: अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की पूजा- अर्चना, तौलने की प्रक्रिया की हुई शुरूआत
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सांकरा पंजीयन क्रमांक 873 के अंतर्गत संचालित धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया।
गोलू मंडावी- सांकरा। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। इसी दौरान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सांकरा पंजीयन क्रमांक 873 के अंतर्गत संचालित धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा और अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। वहीं सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने का आह्वान किया। शुभारंभ के साथ ही किसानों द्वारा धान तौल कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।
कार्यक्रम में ये हुए शामिल
कार्यक्रम के समिति के अध्यक्ष गिरवर लाल भंडारी, वन सभापति जनपद पंचायत नगरी राजेश नाथ गोसाई, नवागांव सरपंच नगीना सोम, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रवि दुबे, नगरी मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, हाई स्कूल शाला विकास समिति अध्यक्ष जन्मजय साहू, ग्राम व्यवस्था समिति उपाध्यक्ष पवन साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी शामिल हुए।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सुगनचंद साहू, नींबू चंद साहू, भीखम साहू, सहानू राम साहू, रमेश साहू, साधु राम साहू, जनक साहू, भूषण साहू, अजब सिंह साहू, डिगेश्वर सिंह, क्षेत्र के किसान, जानकार जन एवं धान खरीदी केंद्र के समस्त दैनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।