घर में मिली वृद्धा की लाश: कान कटे हुए और गले पर चोट के मिले निशान, गहने भी गायब

बालोद जिले में 70 वर्षीय महिला की घर में लाश मिली है। मृत महिला के कान कटे हुए और गले में चोट के निशान मिले है।

Updated On 2025-10-08 15:20:00 IST

रनचीराई थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की घर में मिली लाश

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रनचीराई थाना क्षेत्र के पौव्वारा गांव में एक 70 वर्षीय महिला की घर में लाश मिली है। महिला के कान कटे हुए और गले में चोट के निशान है। वहीं महिला के आभूषण भी गायब मिले हैं। किसी अज्ञात शख्स ने वृद्ध महिला की हत्या कर आभूषण लूटने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन में हत्या के दो मामले सामने आए हैं। दो दिन पहले ही देवरी थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया था। वहीं अब पुलिस दोनों ही अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है।

बलौदाबाजार जिले में मिली थी युवक की लाश 
वहीं बलौदाबाजार जिले में 6 अक्टूबर को युवक की लाश मिली थी। जानकारी के मुताबिक़, शिक्षकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया था। शव कुछ दिन पुराना और सड़न की स्थिति में था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान प्रकाश कुमार बंछोर उम्र 19 वर्ष, पिता चंदन कुमार, निवासी ग्राम डमरू के रूप में हुई।

Tags:    

Similar News