हरिभूमि परिवार की ओर से दीपावली की सौजन्य भेंट: जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों को दी गई शुभकामनाएं
नगरी तहसील ब्यूरो चीफ गोपी कश्यप ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों को दीपावली उपहारों को भेंट किया गया।
अधिकारियों को दी गई दीपावली की भेंट
गोपी कश्यप- नगरी। दीपों का महापर्व दीपावली केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि सौहार्द, सद्भाव और संबंधों के उजाले का पर्व भी है। इसी भावना के साथ हरिभूमि समाचार पत्र के नगरी तहसील ब्यूरो चीफ गोपी कश्यप, विजिया कश्यप, भाजपा महामंत्री रूपेंद्र साहू, प्रभारी गोलू (जितेंद्र मंडावी) तथा कुलदीप साहू ने नगरी तहसील के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारिक वर्ग के लोगों से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर हरिभूमि प्रधान कार्यालय रायपुर से प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी द्वारा विशेष रूप से भिजवाए गए दीपावली उपहारों को सम्मानपूर्वक भेंट किया गया। श्री द्विवेदी, जो अपने संवेदनशील संपादन दृष्टिकोण, पत्रकारिता की सच्चाई और समाज से आत्मीय जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं, ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने पत्रकार साथियों के माध्यम से “संबंधों में रोशनी और संवाद में मिठास” फैलाने का संदेश दिया।
इन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दी गई बधाई
टीम द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बेस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, एसडीएम प्रीति दुर्गम, थाना प्रभारी नगरी चक्रधर बाग, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रोहित कुमार बोरझा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा से भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
बालाजी ज्वेलर्स के संचालक को दी भेंट
इसी क्रम में नगरी नगर के प्रतिष्ठित व्यापारिक जगत से बालाजी ज्वेलर्स के संचालक हितेश महेश सिन्हा तथा जेवर ज्वेलर्स के संचालक मुनिया सोनी से भी सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और हरिभूमि प्रधान कार्यालय से भेजे गए उपहार भेंट किए गए। दोनों व्यापारियों ने हरिभूमि परिवार के इस आत्मीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, हरिभूमि समाचार पत्र सदैव समाज में सकारात्मक संवाद और भरोसे की भावना को मजबूत करता आया है। दीपावली के इस पर्व पर यह आत्मीय भेंट वास्तव में प्रेरणादायक है।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सराहना
सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हरिभूमि परिवार के इस आत्मीय भाव की सराहना करते हुए कहा कि, हरिभूमि समाचार पत्र सिर्फ एक मीडिया हाउस नहीं, बल्कि समाज की नब्ज समझने वाला एक संवेदनशील परिवार है। दीपावली के इस अवसर पर किया गया यह स्नेहपूर्ण सौजन्य भेंट हमारे बीच आपसी सम्मान और विश्वास को और गहरा करता है।
ब्यूरो चीफ गोपी कश्यप ने जताया आभार
हरिभूमि ब्यूरो चीफ गोपी कश्यप ने कहा कि, प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी के मार्गदर्शन में हरिभूमि सिर्फ खबरें नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सद्भाव और सकारात्मकता की रोशनी फैलाने का कार्य कर रहा है। दीपावली जैसे पर्व पर यह हमारा सौभाग्य है कि हम उस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं।
शहरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भेंट के दौरान नगरी नगर के व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों ने भी हरिभूमि परिवार के इस प्रयास की सराहना की और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।