महासमुंद NH पर बड़ा हादसा: मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पलटी, तीन की मौत, दो घायल

महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे 53 पर तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से गंभीर घायल हो गए।

Updated On 2025-10-08 17:05:00 IST

पलटी हुई कार 

रवि भोई- महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से गंभीर घायल हो गए। यह मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, चन्द्रपुर से धनबाद झारखंड स्विफ्ट कार क्रंमाक JH 10 CJ 1511 नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास पलटी गई। इस हादसे में कार में सवार एक महिला, एक बच्ची और एक लड़के की मौत हो गई। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया। 

मवेशी को बचाने के चक्कर में पलटी कार
ये सभी धनबाद झारखंड के निवासी हैं और चन्द्रपुर किसी काम से आये थे। आज ये सभी सड़क के रास्ते वापस जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 53 पर मवेशी को बचाने के प्रयास में कार पलट गई। कार में सवार शमा खान 32 वर्ष, जरीन खान 9 वर्ष और आतीश खान 19 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं अफरोज खान, सिबू खान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

Tags:    

Similar News

संत समागम समारोह में पहुंचे सीएम साय: बोले- कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव

छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए बजट में मिले 7 हज़ार 470 करोड़: यह पिछली सरकार के वक्त से 24% ज्यादा, सीएम ने पीएम का जताया आभार

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

धड़धड़ाती भाग रही वैनगंगा एक्सप्रेस में बच्चे का जन्म: TTE और रेलवे स्टाफ ने बचाई जान, रायपुर पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को भेजा अस्पताल