किसान उठाईगिरी का शिकार: बोर कराने के लिए निकाले थे बैंक से पैसे, बदमाशों ने डिग्गी से किया 2.65 लाख पार

महासमुंद जिले में एक किसान बैंक से पैसे निकाल कर बोर पम्प बनवा करवा रहा था। तभी बदमाश किसान के बाईक की डिग्गी से 2 लाख 65 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए।

Updated On 2025-12-24 19:03:00 IST

बागबाहरा थाना 

राहुल भोई- महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा में बदमाशों ने एक किसान को उठाईगिरी का शिकार बनाया है। किसान का नाम पोखन साहू है और वह बैंक से पैसे निकाल कर बोर पम्प बनवा करवा रहा था। तभी बदमाश किसान के बाईक की डिग्गी से 2 लाख 65 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। इस घटना शिकायत मिलने के बाद बागबाहरा पुलिस जाँच मे जुट गई है।

सर्राफा व्यापारी 30 लाख की उठाईगिरी का शिकार
जगदलपुर के सर्राफा व्यापारी से कांकेर जिले में लगभग 30 लाख की उठाईगिरी हो गई। यह उठाईगिरी बस में हुई है। बताया जा रहा है कि, व्यापारी बस में रकम को रख कर बाथरूम गया था। इसी दौरान जब वह वापस आया तो बस से बैग गायब हो गया। पीड़ित व्यापारी जगदलपुर से रायपुर जा रहा था। इसके बाद इसकी सूचना कांकेर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना कांकेर थाना क्षेत्र के माकड़ी की है। 

सराफा व्यापारी हुआ उठाईगिरी का शिकार
वहीं 14 अक्टूबर को बिलासपुर जिले से सराफा व्यापारी से 90 लाख की उठाईगिरी की खबर सामने आई है। सराफा कारोबारी दिवाली पर्व पर सोने चांदी के जेवरों का व्यापार करने निकला था। पीड़ित व्यापारी ने रतनपुर थाना में की लिखत शिकायत दर्ज की है।

Tags:    

Similar News