श्रीराम कथा में पत्नी के साथ पहुंचे डिप्टी सीएम साव: चिन्मयानंद बापू को भेंट की सबसे बड़ी बेर से बनी श्रीराम रंगोली की प्रति

लोरमी के भव्य मानस मंच पर चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिवस में चिन्मयानंद बापू ने श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुनाई। उपमुख्यमंत्री अरुण साव पत्नी संग पहुंचे।

Updated On 2025-11-06 09:49:00 IST

बेर से बनी श्रीराम रंगोली की प्रति भेंट करते हुए

राहुल यादव- लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी जिले में नगर के भव्य मानस मंच पर चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिवस में कथावाचक चिन्मयानंद बापू ने श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि, भगवान श्रीराम का अवतार जगत में मर्यादा, सत्य और नैतिकता की स्थापना के लिए हुआ था।

चिन्मयानंद बापू ने बताया कि, जब सभी उपाय निष्फल हो जाएं, तब सतगुरु की शरण ही जीवन का सच्चा मार्ग है। जैसे राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ की शरण लेकर श्रीराम के जन्म का आशीर्वाद पाया। उन्होंने कहा कि, श्रीराम भक्त और भक्ति की मर्यादा के प्रतीक हैं, और अन्याय-अत्याचार का अंत सदैव दुखद होता है, इसलिए जीवन में नीति और सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए।

जहां विश्वास नहीं होता, वहां दुख स्थायी होता है- बापू
बापू ने प्रेम और विश्वास पर भी कहा कि, माता पार्वती श्रद्धा हैं और शिव विश्वास, जहां विश्वास नहीं होता, वहां दुख स्थायी होता है। विवाह के बाद चरित्र की मर्यादा बनाए रखना ही सच्ची भक्ति है।




उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी मीना साव के साथ कथा श्रवण करने पहुंचे। उन्होंने चिन्मयानंद बापू के चरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और विश्व की सबसे बड़ी बेर से बनी श्रीराम रंगोली की प्रति भेंट की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में डूबे रहे।




लोरमी का मानस मंच किसी तीर्थ से कम नहीं- साव
श्री साव ने कहा कि, लोरमी का मानस मंच किसी तीर्थ से कम नहीं, यह मंच 40 वर्षों से भक्ति और धर्म परंपरा का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि, यह मंच मैंने नहीं, लोरमी की जनता ने बनाया है। भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसते हैं।

Tags:    

Similar News