बैकुंठपुर में बड़ा हादसा: 16 लोगों से भरी ऑटो नदी में जा गिरी, दो महिलाओं की मौत, 14 घायल

कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद में 16 लोगों से भरा ऑटो नदी में जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 14 महिलाएं घायल हो गईं।

Updated On 2025-11-05 14:36:00 IST

नदी में गिरी ऑटो

कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार की रात करीब 10 बजे झरनापारा के पंडोपारा से लौट रहीं महिलाएं उस वक्त हादसे का शिकार हो गईं, जब उनका ऑटो अनियंत्रित होकर छिंदिया के आश्रित ग्राम नकटापारा की नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ऑटो काफी ऊंचाई से नीचे गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में देवरानी-जेठानी फूलकुवार और वीरकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान वीरकुमारी की बुधवार सुबह मौत हो गई। हादसे में कुल 14 महिलाएं घायल हुई हैं। जिनमें पूर्व सरपंच हीरा कुमारी सहित कई ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। 

सरपंच ने दी मामले की जानकारी
झरनापारा के सरपंच प्रीत कुमार पैकरा ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट पटना थाना में दर्ज कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की स्थिति खराब है और नदी पार सुरक्षा इंतज़ामों की कमी के कारण यह दुर्घटना हुई। 

ग्रामीणों ने की सुरक्षा व्यवस्था की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

Tags:    

Similar News

संत समागम समारोह में पहुंचे सीएम साय: बोले- कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव

छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए बजट में मिले 7 हज़ार 470 करोड़: यह पिछली सरकार के वक्त से 24% ज्यादा, सीएम ने पीएम का जताया आभार

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

धड़धड़ाती भाग रही वैनगंगा एक्सप्रेस में बच्चे का जन्म: TTE और रेलवे स्टाफ ने बचाई जान, रायपुर पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को भेजा अस्पताल