मंत्री केदार कश्यप का जन्मदिन: कोंटा में रक्तदान और फल वितरण कार्यक्रम में उमड़ा जनउत्साह

वन मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन अवसर पर कोटा में यूथ फैंस क्लब द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Updated On 2025-11-05 19:27:00 IST

मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन पर किया गया फल वितरण 

लीलाधर राठी- कोंटा। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन अवसर पर कोंटा नगर में सेवा, समर्पण और सहयोग को समर्पित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। केदार कश्यप यूथ फैंस क्लब द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'रक्तदान महादान' का संदेश देते हुए अनेक यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं यूथ फैंस क्लब सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मरीजों और परिजनों ने इस मानवीय पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

ये वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला पूर्व कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री पूर्णचंद नायडू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सिद्धू एवं केदार कश्यप यूथ फैंस क्लब के कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष जी. साई रेड्डी, जिला पंचायत सदस्य कोरसा चन्नू, जनपद पंचायत अध्यक्ष कु. कुसुमलता कावासी, जिला मंत्री अनु बग्गम, वि. कृष्ण कुमारी, सेमल नरेश, जनपद सदस्य मड़कम भीमा, प्रदीप शुक्ला, मड़कम रमेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Tags:    

Similar News