कोंडागांव में नक्सली सुधराम का आत्मसमर्पण: एक लाख के ईनामी ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

कोंडागांव जिले में नक्सली अभियान में एक लाख रुपये के ईनामी नक्सली सुधराम कश्यप ने पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

Updated On 2025-10-18 15:07:00 IST

आत्मसमर्पित नक्सली प्रोत्साहन राशि लेते हुए

इसरार अहमद- कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान का असर लगातार दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोंडागांव जिले में एक और नक्सली ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। एक लाख रुपये के ईनामी नक्सली सुधरम कश्यप ने पुलिस अधीक्षक एडुवेल्ली अध्यक्ष कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुधरम कश्यप पूर्व बस्तर डिवीज़न के कृषि विभाग और आमदई एलओएस (LOS) सदस्य के रूप में सक्रीय था। लंबे समय से वह नक्सली गतिविधियों में शामिल था। लेकिन लगातार चल रहे पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान और राज्य सर्कार की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

आत्मसमर्पण के बाद दी गई पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
आत्मसमर्पण के बाद राज्य सरकार की ओर से उसे पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। सुधराम ने कहा कि, वह अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सामान्य जीवन जीना चाहता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,सरकार की पुनर्वास नीति का उद्देश्य ऐसे गुमराह युवाओं को मौका देना है, जो हथियार छोड़कर शांति और विकास का मार्ग चुनना चाहते हैं।

सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण
वहीं जगदलपुर में सीएम विष्णुदेव साय के सामने 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया। जिसके बाद नक्सलियों को संविधान की किताब और गुलाब भेंट कर उनका स्वागत किया गया। वहीं नक्सलियों के समर्पण के बाद सीएम विष्णु देव साय प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। सीएम ने कहा- सभी समर्पित नक्सलियों को शहरी क्षेत्र में 4 डिसिमिल ग्रामीण क्षेत्र में जमीन दिया जाएगा। साथ ही पीएम आवास भी आबंटन होगा।

सीएम साय बोले- सभी को 3 साल तक आर्थिक मदद
सीएम विष्णु देव साय प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, आज का यह दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है। नक्सली भटके हुए भाई है, सभी को शहरी क्षेत्र में 4 डिसिमिल ग्रामीण क्षेत्र में जमीन दिया जाएगा। 15 हजार पीएम आवास निर्माणाधीन है उसे भी आबंटन किया जाएगा। सीएम ने आत्मसमर्पित नक्सलियों का उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नक्सलियों दी जाएगी जमीन - सीएम साय
सीएम साय ने कहा- आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार तीन साल तक आर्थिक सहायता देगी। उन्हें पुनर्वास नीति का पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही रहने के लिए मकान और जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे नक्सली समाज में आगे बढ़े और मुख्यधारा से जुड़े। सीएम साय ने आगे कहा- नक्सलियों को संविधान की प्रति दी गई है ताकि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझे और उसे जीवन में उतारे। सीएम ने कहा- अब बस्तर में नक्सलवाद नहीं बदलाव दिख रहा है। लोगों तक जरुरी मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही है। हम बस्तर के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं।

माता-पिता के सुख से वंचितों को मिलेगी मेडिकल ट्रीटमेंट- विजय शर्मा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, अगर कोई नक्सली माता-पिता के सुख से वंचित है, तो सरकार मेडिकल ट्रीटमेंट तक की सुविधा प्रदान करेगी। इस सरेंडर में माड़ डिवीजन की पूरी कमेटी आई है। गढ़चिरौली वाले वापस गढ़चिरौली लौट गए हैं, केशकाल यूनिट शेष है। आगे बताया कि, कंपनी-1, 10 पूरी तरह सरेंडर कर चुके हैं। कंपनी- 5 में 1-2 को छोड़कर सभी संगठन समर्पण कर चुके हैं।

DRG में भी शामिल हो सकते हैं
शर्मा ने कहा- कम्युनिकेशन टीम और जोनल डॉक्टर टीम पूरी तरह सरेंडर कर चुकी है। जिसके कारण अब उत्तर-पश्चिम ज़ोन पूरी तरह खाली हो चुका है। आगे कहा- अगर कोई नक्सली DRG में शामिल होना चाहें, उन्हें शामिल किया जाएगा। DRG की मौजूदा टीम में 10% ही सरेंडर्ड नक्सली हैं, बाकी सभी नए भर्ती हुए लोग हैं।

मूलवासी बचाव मंच पर लगा बैन हटेगा
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- माओवादी संगठन से समर्पित नक्सलियों को समाज के लोगों ने स्वीकार किया है। अभी भी बड़े नक्सलियों से चर्चा जारी शीघ्रता के साथ समर्पण करेंगे। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने 153 हथियार के साथ 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, पुनर्वास के सभी सुविधा दिया जाएगा। माड़ डिवीजन कमेटी, गढ़चिरौली डिविजन कंपनी 10 टेक्निकल ज़ोन के प्रेस ज़ोन उत्तर ज़ोन के सभी लोग उत्तर पश्चिम ज़ोन नक्सल मुक्त हो गया है। शर्मा ने आगे कहा- मूलवासी बचाव मंच पर प्रतिबंध लगा था उसे हटाया जाएगा। जेलों में बंद नक्सली पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

ये रहे मौजूद
सीएम के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, प्रदेश के डीजीपी, बस्तर आईजी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

Tags:    

Similar News