पीपल पेड़ के लिए छलके वृद्धा के आंसू: ग्रामीणों में भी आक्रोश, अब उसी जगह लगवाया दूसरा पौधा

खैरागढ़ जिले में 25 साल पहले रोपे गए पीपल के पेड़ को कटा हुआ देखकर 95 वर्षीय देवला बाई रो पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों उसी स्थान पर दुबारा पीपल का पौधा महिला से रोपाया।

Updated On 2025-10-13 15:57:00 IST

पीपल कटा हुआ देखकर रोने लगी वृद्ध महिला  

प्रदीप बोरकर- खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में 25 साल पहले रोपे गए पीपल के पेड़ को असामाजिक तत्वों ने काट दिया था। कटे पेड़ को देखकर 95 वर्षीय देवला बाई रो पड़ी। पेड़ की कटाई से बिफरे ग्रामीणो ने देवला बाई पटेल से दूबारा पीपल का पौधा उसी स्थान में रोपाया। सर्रागोदी के सतीदाई मंदिर के पास अवैध तरीके से जमीन मालिक द्वारा सरकारी जगह पर स्थित 25 साल पुराने पीपल पेड़ को आधी रात कटवाए जाने से ग्रामीणाें में आक्रोश फैल गया था।

इस मामले की जानकारी होने के बाद ग्रामीणो के बढ़ते आक्रोश को पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला और जमीन मालिक पर कार्यवाही कर दी। मामला इसी से शांत नहीं हुआ। ग्रामीण वहां हनुमान मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर अड़े थे। आखिरकार बुधवार को विश्व हिंदु परिषद, बजरंग दल, भाजपा के पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में कटे पीपल के पास पहुँचे और वहाँ पौधारोपण कराया। रविवार रात पेड़ से सटे जमीन मालिक द्वारा पेड़ को आधीरात कटवाए जाने से ग्रामीण बौखला गए थे। इससे गांव में आक्रोश भी भड़क उठा था। 


देवला ने लंबे समय तक देखभाल की
ग्रामीणों ने बताया कि, सर्रागोंदी निवासी 95 वर्षीय देवलाबाई ने ही उक्त पेड़ को 25 साल पहले वहाँ लगाया था। शुरूआत में देवला बाई सब्जी बेचने खैरागढ़ आती थी। इस दौरान उन्होने पेड़ की लंबे समय तक देखभाल की। पेड़ के बड़ा होने के बाद वहाँ ग्रामीण बड़ी संख्या में उसका पुजन करने पहुँचते थे। पेड़ सर्रागोंदी के ग्रामीणो के आस्था का केन्द्र बिंदु था। पास ही में ग्रामीणों ने कुछ साल पहले ही सतीदाई मंदिर का निर्माण कराया था। बुधवार को जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियो सहित ग्रामीणो ने उन्ही देवला बाई को मौके पर लाकर कटे पेड़ की जगह पर ही दूसरा पीपल का पौधारोपण कर उसके सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान वृद्धा देवला बाई अपने लगाए पीपल पेड़ को कटा देख रो पड़ी और उसका तिलक लगाकर सम्मान किया।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, जिपं सदस्य दिनेश वर्मा, घम्मन साहू, शिशिर मिश्रा, राजू चंद्राकर, शूभम सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, भाजपाजिलाध्यक्ष बिसेशर साहू, गोरेलाल वर्मा,ग्राम पटेल सुखदेव साहू, तुलसी साहू, मुकेश सेन, युवराज सेन, शेखर पटेल, मंथीर साहू, अमित साहू, खूबलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News