कार्तिक मास वन भोजनम: बस्तर आंध्र समाज ने परंपरागत तरीके से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का किया स्वागत

बस्तर आंध्र समाज द्वारा सोमवार को लामनी पार्क में आयोजित पारंपरिक कार्तिक मास वन भोजनम् कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए।

Updated On 2025-11-16 18:09:00 IST

कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव 

अनिल सामंत- जगदलपुर। बस्तर आंध्र समाज द्वारा सोमवार को लामनी पार्क में आयोजित पारंपरिक कार्तिक मास वन भोजनम् कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के अध्यक्ष एम जयंत राव नायडू, सचिव यशवर्धन राव, सुब्बाराव एवं पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत से हुई, जोआंध्र समाज की गर्मजोशी और सदियों पुरानी अतिथि-सत्कार की परंपरा को दर्शाता है।

वन भोजनम् कार्यक्रम आंध्र समाज की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण अंग है। जिसमें सामूहिक रूप से प्रकृति के बीच भोजन कर लोकपरंपराओं का संरक्षण किया जाता है। अवसर पर किरण देव ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों को कार्तिक मास की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बस्तर आंध्र समाज ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान उन्होंने समाज के सदस्यों के साथ आंवला वृक्ष पूजन कर बस्तर एवं समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश की उन्नति, शांति और समृद्धि की कामना की। आंध्र समाज की विशिष्ट परंपराओं से जुड़े इस पूजन में बड़ी संख्या में महिलाएं,वरिष्ठजन और युवा शामिल हुए। 


ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस दौरान महापौर संजय पांडे,अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, मनोहर तिवारी, दिंगबर राव, वीरराजू, राजरत्नम, अशोक नायडू, बसंत राव, कोटेश्वर राव, शिवाजी राव सहित आंध्र समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

संत समागम समारोह में पहुंचे सीएम साय: बोले- कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव

छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए बजट में मिले 7 हज़ार 470 करोड़: यह पिछली सरकार के वक्त से 24% ज्यादा, सीएम ने पीएम का जताया आभार

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

धड़धड़ाती भाग रही वैनगंगा एक्सप्रेस में बच्चे का जन्म: TTE और रेलवे स्टाफ ने बचाई जान, रायपुर पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को भेजा अस्पताल