जशपुर में पागल कुत्ते का आतंक: दो मासूम बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा, अस्पताल में इलाज जारी

जशपुर जिले में पागल कुत्ते ने दो मासूम बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा है। दोनों बच्चों की स्थिति नाजुक देख अंबिकापुर रेफर किया गया।

Updated On 2025-10-10 13:07:00 IST

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

अजय सूर्यवंशी- जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा में सुबह-सुबह एक पागल कुत्ते ने दो मासूम बच्चों को काट लिया। कुत्ते के काटने से दोनो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनो बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों की स्थिति नाजुक देख अंबिकापुर रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला बगीचा के कुरुमकेला का है। जहां सुबह करीब 9 बजे बगीचा नगर पंचायत के कुरुमकेला में मोहल्ले में खेल रहे दो मासूम बच्चों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने से दोनो बच्चे लहूलुहान हो गए, जिनको परिजनों ने तत्काल बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख गंभीर हालात में अंबिकापुर रेफर किया गया।

देर से पहुंचते हैं डॉक्टर
वहीं बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था देखने को मिली। सुबह डॉक्टरों की पहुंचने का समय 9 बजे है, लेकिन यहां डॉक्टर्स 9:30 तक नही पहुंचे थे। जब दोनो मासूम बच्चों का उपचार चल रहा था, तो उस समय एक डॉक्टर और कम्पाउडर भरत सिंह ही उपस्थित मिले।

कोरिया में आवारा कुत्तों का आतंक
गौरतलब है कि, कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, बुधवार देर रात एक पागल कुत्ते ने 15 लोगों को काट लिया, जिनमें चार मासूम बच्चे भी शामिल हैं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

9 वर्षीय हसन रजा की हालत नाजुक
हमले में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है, लेकिन 9 वर्षीय हसन रजा की हालत नाजुक बनी हुई है जिसके कारण उसके परिवार के सदस्य सदमे में हैं, परिजनों का कहना है कि कुत्तों का आतंक पिछले कई दिनों से जारी है, लेकिन नगर पालिका या स्थानीय प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। फ़िलहाल हसन रजा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एम्स रेफर किया गया है।

लगातार हो रहा वही हादसा
घटना के अगले ही दिन, गुरुवार सुबह ऑफीसर कॉलोनी में एक और कुत्ते ने महिला पर हमला कर काट लिया। लगातार हो रहे इन हमलों से लोग घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।

अस्पताल ने रेबीज इंजेक्शन देने से किया इंकार
घटना के बाद घायलों को एसईसीएल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने आम जनता को रेबीज इंजेक्शन देने से इंकार कर दिया। इस पर लोगों ने अस्पताल प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति न हो।

Tags:    

Similar News