करमा महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय: बोले- सोहराई जैसे पर्व हमारी पुरातन संस्कृति के प्रतीक
जशपुर जिले के कुनकुरी के कंडोरा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रौतिया समाज द्वारा आयोजित सोहराई कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।
मांदर बजाते हुए सीएम विष्णुदेव साय
अजय सुर्यवंशी- जशपुर। जिले के कुनकुरी के कंडोरा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रौतिया समाज द्वारा आयोजित सोहराई कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के गौरवशाली इतिहास और देश की आजादी में रौतिया समाज के योगदान का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रौतिया समाज ने जशपुर रियासत और देश की आजादी में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह समाज सेवा और समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मा- सोहराई जैसे पर्व हमारी पुरातन संस्कृति के प्रतीक हैं, जिन्हें सहेजकर रखना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम प्रकृति के पूजक हैं, पेड़-पौधों की पूजा हमारी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि चाहे हम कितने भी पढ़-लिखे और बड़े क्यों न बन जाएं, अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहें। साथ ही आने वाले करमा महोत्सव के लिए रौतिया समाज को मुख्यमंत्री श्री साय ने बिजली पानी की उचित व्यवस्था हो के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा किए।
नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारे जवान लड़ रहे मुस्तैदी से लड़ाई
नक्सलवाद पर सीएम श्री साय ने कहा कि जब से हम सरकार में आए है। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारे जवान मुस्तैदी से लड़ाई लड़ रहे है। लगातार ऑपरेशन हो रहे है जिसमें हमारे जवानों को सफलता भी मिल रही है और जितने भी मावोवाद के टॉप है सभी न्यूट्रिलाइज हुए है। अभी तक 450 से अधिक न्यूट्रिलाइज हुए है। 2000 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसर्पण किए है और लगभग उतने गिरफ्तार भी हुए है। अभी दो दिन पहले जगदलपुर में सीसी मेम्बर की अगुवाई में 210 नक्सली विकास की मुख्यधारा से जुड़े है। नक्सलवाद अब छत्तीसगढ़ में अंतिम साँसे ले रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सलवाद को समाप्त करने का जो अवश्य पूरा होगा।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को दे रहे बढ़ावा
बढ़े हुए बिजली के दामों पर कहा कि हमलोग हॉफ बिजली बिल से मुक्त बिजली बिल की ओर जा रहे है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ा रहे है। जिसमें लागत का 75 प्रतिशत राशि केंद्र और राज्य सरकार सब्सिडी दे रहा है। इसके लिए आसानी से कंज्यूमर को बैंक ऋण भी मिल रहा है। कुछ वर्षों बाद कंज्यूमर को मुफ्त में बिजली मिलेगा।