जशपुर में INH के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन: बधाई देते हुए सीएम साय बोले- लोकप्रिय चैनल है INH 24X7

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जशपुर के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने INH 24x7 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।

Updated On 2026-01-15 19:54:00 IST

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने inh 24x7 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया

अजय सुर्यवंशी- जशपुर। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने जशपुर प्रवास के दौरान बगीचा में INH 24x7 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान सीएम साय ने INH न्यूज चैनल पर अपना भरोसा जताया और inh परिवार को बधाई देते हुए कहा कि, INH 24X7 में जनहित की खबरों को प्रमुखता से प्रसारित करने के लिए जाना जाता है और लोकप्रिय चैनल है।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोमती साय, पूर्व संगठन महामंत्री कृष्णा राय, जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, महामंत्री पवन सिंह, राजकिशोर जायसवाल, पार्षद सज्जन जैन, अनिमा बाई, भूलन राम नागेश, एल आर चौहान, रामनिवास गुप्ता, जीतू गुप्ता, जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी कर्मचारी, सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे।


Tags:    

Similar News

अमरगुफा जैतखाम प्रकरण की न्यायिक जांच पूरी: सभी पहलुओं की जांच के बाद बाजपेयी आयोग ने रिपोर्ट शासन को सौंपी