जेपी नड्डा से मिले डॉ. रमन: राजनांदगांव जिले में लगने जा रहे यूरिया प्लांट को लेकर की चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर यूरिया प्लांट के संबंध में चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह इन दिनो दिल्ली दौरे पर हैं। उनहोंने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान डॉ. रमन ने अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव जिले में ₹10 हज़ार 500 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले यूरिया प्लांट (गेल) के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उल्लेखनीय है कि, डा. रमन बुधवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले थे।
नितिन नबीन से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उनके नव दायित्व के लिए बधाई दी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
बधाई और शुभकामनाएं दीं
डॉ. रमन सिंह ने नितिन नबीन के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी विचार-विमर्श और शुभेच्छाओं का आदान-प्रदान किया गया।