कलयुगी बेटा गिरफ्तार: पारिवारिक विवाद में पत्थर से मार-मारकर ले ली पिता की जान

जशपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की पत्थर मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

Updated On 2025-09-19 13:56:00 IST

आरोपी गिरफ्तार

खुर्शीद कुरैशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले मेें एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की पत्थर मार कर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नाम 25 वर्षीय दीपक राम है। वह ग्राम आगडीह का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, गुरूवार को दीपक राम अपने पिता बंधुराम के साथ पारिवारिक बातों को लेकर विवाद कर रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि, दीपक ने अपने पिता पर पत्थर से कई बार वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी आए दिन पिता से करता था विवाद
बताया जा रहा है कि, गुरूवार को पीड़ित 65 वर्षीय रविशंकर राम ग्राम आगडीह निवासी ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, हम पांच भाई बहन हैं, जिसमें से मृतक बंधु राम चौथे नंबर का भाई था। सभी भाई अलग-अलग काम कर अपना जीवन यापन करते थे। मृतक बंधुराम मेहनत मजदूरी करता था। जब वह काम से वापस आता था तब प्रतिदिन मृतक के बेटे व मृतक में पारिवारिक बातों को विवाद होता था। मृतक का बेटा दीपक राम आए दिन अपने पिता से मारपीट करते रहता था।

परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
वहीं 17 सिंतबर की रात को सभी खाना खा कर सो गए थे। बंधुराम और दीपक के बीच विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि, दीपक ने अपने पिता पर पत्थर से कई बार वार कर दिया और उसकी लाश को गांव के एक व्यक्ति के घर के सामने फेका दिया। सुबह उसकी पत्नी खेत का काम देखने चली गई। जब वह वापस घर आ रही थी तभी रास्ते में अपने पति बंधुराम की लाश देखी और उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के भाई इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Tags:    

Similar News