महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक: लैंगिक उत्पीड़न रोकने के लिए हुआ मंथन

महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निवारण और प्रतितोष के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक हुई।

Updated On 2025-11-02 17:02:00 IST

अधिकारियो और महिलाओं की हुई बैठक 

अनिल सामंत- जगदलपुर। महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निवारण और प्रतितोष के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष, सदस्यगण और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि समिति उन कार्यालयों, संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निगम, मण्डल एवं बोर्डों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण करती है।जहां 10 से कम कर्मचारी कार्यरत हैं और फॉस एक्ट 2013 (महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम 2013) के तहत आंतरिक शिकायत समिति गठित नहीं हुई है। वर्तमान में जिले के सभी शासकीय एवं गैर-शासकीय कार्यालयों, जहां 10 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। वहां गठित आंतरिक शिकायत समितियों की जानकारी शासकीय पोर्टल में प्रविष्ट की जा रही है। इस व्यवस्था से शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह निपटारा सुनिश्चित किया जा सकेगा।

सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अधिकार- सदस्य
बैठक में समिति सदस्यों ने कहा कि, प्रत्येक महिला को भयमुक्त, सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अधिकार है। महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से समझौता अस्वीकार्य है। यही एक सशक्त और संवेदनशील समाज की पहचान है।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, महिला संरक्षण अधिकारी वीनू हिरवानी, रेखा पारिया, चेतना संस्थान की अर्चना सैमसन, परियोजना अधिकारी संतोष जैन (अधिवक्ता), तथा आरफा फाउंडेशन की महफुजा हुसैन सहित समिति के अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News