गरियाबंद में मुठभेड़: जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भागे , हथियार और सामान बरामद

गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के सेम्हरा पहाड़ इलाके में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

Updated On 2025-11-11 09:15:00 IST

File Photo 

मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के सेम्हरा पहाड़ इलाके में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक, माओवादी सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही, जिसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मुठभेड़ के बाद ई-30 टीम ने पूरे इलाके की सघन सर्चिग की। तलाशी के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से रोजमर्रा के उपयोग का सामान, नक्सल साहित्य, बैनर-पोस्टर और कुछ हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद सामान से यह स्पष्ट होता है कि माओवादी क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहे थे।

नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं सुरक्षाबल
ज्ञात हो कि, सुरक्षाबल लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि माओवादियों की हर साजिश को नाकाम किया जा सके। इस मुठभेड़ में पुलिस को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस प्रशासन ने माओवादियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं और समाज की प्रगति में अपना योगदान दें। जिला पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि नक्सल गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसे तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा