केशकाल घाटी में लगा जाम: वाहनों की लगी लंबी लाइनें, आवाजाही ठप

बस्तर की लाईफ लाईन नेशनल हाइवे 30 केशकाल घाट में लंबा जाम लग गया है। ट्रक फंसने की वजह से दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गई है।

Updated On 2025-09-27 21:57:00 IST

केशकाल घाटी में लगा जाम

कुलजोत संधु- फरसगांव। बस्तर की लाईफ लाईन नेशनल हाइवे 30 केशकाल घाट में लंबा जाम लग गया है। घाट के पांचवे मोड़ पर गड्ढे में ट्रक फंसने की वजह से दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गई है। वहीं केशकाल पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है।

बीते दिनों भी लगा था जाम
बस्तर की लाइफ लाइन NH- 30 में आवागमन शुरू हो गया है। वहीं आवाजाही के शुरू होते ही केशकाल घाट में भारी जाम की स्थिति देखने को मिली है। जिसके कारण वाहनों की लंबी- लंबी कतारे लग गई है। जिसके चलते छोटे बड़े सभी वाहन जाम में फंसे हुए है। वहीं मौके पर मौजूद केशकाल पुलिस जाम को खुलवाने की कोशिश कर रही है। 

वाहनों की लगी लंबी कतारें
दरअसल, केशकाल घाट के रिपेयरिंग काम पूरा होने के 55 दिन बाद सभी बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल हुआ है। इस दौरान सुबह की पहली बस को रवाना करते ही सभी वाहनों को छोड़ा गया। वहीं आवागमन शुरू होते ही वाहनों की लम्बी कतार लग गई है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाट के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी- लम्बी कतार लग गई है। वहीं मौके पर मौजूद केशकाल पुलिस के जाम को नियंत्रण करने में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News